संवाददाता —संजय सिंह
चुर्क/सोनभद्र।
नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नंबर-1 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर यादव ने की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भारत सनातन धर्म की भूमि है, जिसने पूरे विश्व को दिशा और दशा दी है। यह सब भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, ऋषि-मुनियों और डॉक्टर हेडगेवार जैसे महान व्यक्तित्वों के तप और त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और गीता भारत की आत्मा हैं और इनकी रक्षा करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सौ वर्षों की यात्रा में भारत का मूल प्राण बन चुका है।विशेष अतिथि कमलेश खाम्बे ने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। 26 दिसंबर 1705 को गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने मात्र 6 और 9 वर्ष की उम्र में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंकर यादव ने कहा कि वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की निर्भीकता और बलिदान को स्मरण करने का दिवस है। मुगल शासन के दौरान धर्म परिवर्तन के दबाव के बावजूद नन्हे साहिबजादों ने अडिग रहते हुए सरहिंद के नवाब वजीर खान के आदेश पर दी गई अमानवीय सजा को सहा, लेकिन अपने विश्वास से पीछे नहीं हटे।कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक सत्येंद्र पाठक ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा की चेयरमैन मीरा यादव, आशीष केसरी, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, आलोक सिंह, अजय पांडे, बबलू चौहान, हिमांशु खत्री, अवध द्विवेदी, स्वामी ध्यानानंद जी, दिनेश सिंह, दीपचंद महतो, हौसला प्रसाद पांडे, निर्मल कुमार, संगीता सिंह, साधना सिंह, अरुण सिंह, इंद्रावती चौबे, जितेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
