सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)-शक्तिनगर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में युवक को जेल भेजे जाने के बाद परिजन भड़क उठे। गुस्साए परिजनों ने थाने के गेट पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक पर फर्जी चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस देर रात युवक को उसके घर से उठाकर थाने ले आई।

उनका कहना है कि युवक को जानबूझकर फंसाया गया है। वहीं, परिजनों ने यह भी स्वीकार किया कि युवक पूर्व में एक मामले में आरोपी रह चुका है, लेकिन इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर मौजूद रहकर परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। फिलहाल थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।:
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
