दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)- दुद्धी कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की देर रात्रि लगभग 12:00 बजे सीएचसी दुद्धी में तैनात स्टाफ नर्स सरोज खान की लाल रंग की स्विफ्ट कार धू धूकर जल गई, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार लगभग 70% जलकर खाक हो चुकी थी, वही बगल में खड़े ओमनी एंबुलेंस कार भी इसकी चपेट में आ गया ,जिससे उसमें भी आग की लपेट पकड़ ली,गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पाया गया, जानकारी देते हुए एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि बीती रात्रि 12:00 बजे स्टाफ नर्स सरोज खान अपने बेटे के साथ कहीं से आई थी ,और कार को अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक सेंटर से कुछ दूरी पर खड़ा कर अपने सरकारी आवास पर चली गई थी

उनके जाते ही कुछ देर बाद उनकी न्यू स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई , आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि रात्रि में जब एंबुलेंस कर्मी एवं भर्ती मरीजों की नजर जलते हुए कार पर पड़ी ,तो सभी चीखते चिल्लाते हुए शोर मचाने लगे एवं एंबुलेंस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना कार स्वामिनी स्टाफ नर्स को दिया एवं सभी लोग घंटा भर मसकत कर, जलते हुए कार को बुझाने में लग रहे ,जब तक आग पर काबू पाया जा सकता था, तब तक कार का लगभग 70% चलकर खाक हो चुका था ,यही नहीं बगल में खड़े एंबुलेंस में भी आग की लपटे पकड़ लिया ,एंबुलेंस कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ,वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जब सुबह सीसी फुटेज में देखा गया ,तो कार में आग की लपटे अपने आप उठने की तस्वीर दिखाई दी और आग ने इतना विकराल रूप ले लिया, कि लोगों ने उसे बाल्टी से पानी लाकर बुझाया, वहीं लोगों का संदेह है की गाड़ी चल कर आई थी इसलिए ज्यादा हिट व कार के अंदर साट सर्किट होने या किसी व्यक्ति द्वारा कोई जलती हुई चीज फेंके जाने से कार में आग लगी होगी ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
