सोनभद्र:(AKD/ गिरीश तिवारी)-मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के पास गिरे युवक में उस समय सांसें चल रही थीं। जीआरपी ने तत्काल उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर थाना चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। जीआरपी ने आगे की कार्रवाई के बाद शव को थाना चोपन पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
