राबर्ट्सगंज:(AKD/गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक मधुपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।मृतक की पहचान रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परही निवासी करीब 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
