सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार को जनपद सोनभद्र के पापी न्याय पंचायत अंतर्गत केकराही पंचायत भवन प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत गौ सेवा संयोजक अरविन्द कुमार रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविन्द कुमार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने सम्पूर्ण विश्व को सनातन संस्कृति के सूत्र में बांधने का कार्य किया, जिसे संघ ने पीढ़ी दर पीढ़ी संजोकर रखा।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म मानवता का धर्म है और भारतीयता की आत्मा है। हमारे पुरखे हिंदू थे, हमारी संस्कृति हिंदू है और इसी कारण हमारी पहचान भी हिंदू है।

उन्होंने कहा कि मनुष्यत्व पर आधारित हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व और भारतीयत्व है। हिंदू दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को स्वीकार करता है, जिसमें सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार माना गया है। उन्होंने नारी शक्ति की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि नारी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का स्वरूप है तथा धर्म पर संकट आने पर वही चंडी बनकर अधर्म का विनाश करती है। नारी से ही नर और नरोत्तम का निर्माण होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामआशीष ने की तथा संचालन नवनीत द्वारा किया गया।

सम्मेलन में जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, सह संयोजक राजीव कुमार मिश्र, जिला टोली सदस्य बलदेव सिंह, खण्ड संयोजक राजेश मिश्र, जितेंद्र, कामेश सिंह, दिनेश, राहुल, अंकुर, ओंकार, रविन्द्र बहादुर, सुधीर सिंह, सीबी सिंह, रोहित, राकेश सिंह, उमाकांत मिश्रा, प्रसन्न पटेल, रामचन्द्र, अभय कांत दुबे, ओमप्रकाश केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
