दुद्धी,सोनभद्र:(रवि सिंह)-बुधवार की शाम बारावफात त्यौहार एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह चन्देल के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस मय पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा दुद्धी में एरिया डोमिनेशन व फ्लैग मार्च/रुट मार्च किया गया । इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त करते हुए स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी तथा त्यौहार बारावफात एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन की सहायता करने की अपील की गयी व सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, आम जनमानस एवं व्यापारियों तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा आगामी त्यौहार बारावफात एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
