सोनभद्र (अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी)-पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण /सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस क्वार्टर गार्द, बैरकों व आवासीय परिसर का मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
