सोनभद्र(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-नवरात्रि महोत्सव की तैयारी जगह जगह जोरों पर चल रही है जिसे लेकर रावर्टसगंज के ब्रह्मनगर में शुक्रवार को समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।
यजमान गिरीश पाण्डेय ने बताया कि आचार्य मणि प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पन्द्रह अक्टूबर को कलश स्थापना तथा माता रानी का ध्वजारोहण किया जायेगा।
उसके बाद नियमित सुबह-शाम पूजन आरती तथा भोग प्रसाद वितरण का आयोजन होता रहेगा ।दुर्गाष्टमी की शाम को माता जी का भव्य श्रृंगार होगा तथा नौमी को हवन तथा विसर्जन।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर के पूजा पंडाल में दशमी के अगले दिन पच्चीस अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विष्णु दूबे, राहुल कुमार, कन्हैया पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सहित सभी सदस्यों ने बताया कि इस बार नवरात्रि उत्सव को और भव्य मनाया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
