राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की दवा,बच्चों को किया गया जागरूक

Share

दुद्धी। (रवि सिंह)-10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बीआरसी, दुद्धी में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई।खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय दुद्धी,कन्या पूर्व माध्यमिक दुद्धी के बच्चों को शिक्षकों ने अपनी देखरेख में दवा वितरित की।इस बाबत वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि सब्जियों,फलों को बिना धोए बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

भोजन करने से पूर्व और शौच के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।पेट में कृमि होने से खून की कमी और अन्य गंभीर बीमारी हो सकती है अतः बच्चों को समय समय पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य खिलानी चाहिए।शिक्षक जितेन्द्र चौबे ने कहा कि कभी कभी कृमि के अंडे खून के माध्यम से मस्तिष्क में पहुंच कर जानलेवा रोग पैदा कर देते हैं इससे बचने के लिए कृमि की दवा अवश्य खिलानी चाहिए।दैनिक जीवन में स्वच्छता नितांत जरूरी है। अंत में प्रधानाध्यापिका माधुरी पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *