दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह/गिरीश तिवारी) – दुद्धी तहसील तिराहे के सामने स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित कार दुकान में घुसने ही वाली थी, लेकिन बाहर लगे लोहे के एंगल से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 1 बजे नशे में धुत कार सवारों ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक परिवार को लेकर जा रही कार को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें सड़क किनारे स्थित ज्वैलरी की दुकान की ओर जा घुसीं। संयोग अच्छा रहा कि कार दुकान के अंदर पूरी तरह नहीं घुसी और बड़ा नुकसान होने से बच गया।इसी दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय की नजर घटना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को बुलाकर दोनों कारों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

ओवरटेक करने वाले कार चालक को पुलिस कोतवाली ले गई, जबकि परिवार वाली कार को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।बुधवार सुबह दुकान के बाहर क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान मालिकों ने टक्कर से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
