बीजपुर(AKD/गिरीश तिवारी)– स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजमिलान के मेनहवा टोला निवासी पन्नालाल पुत्र छोटक उम्र करीब 65 वर्ष घर से बुधवार शाम को बाजार करने गए थे। बाजार कर घर लौटने के दौरान मेनहवा के पास कोई बाईक सवार धक्का मार दिया। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की जब नजर पड़ी तो लोग घर वालो को सूचना दिए। परिजनो ने आनन फानन में पन्नालाल को बभनी सी एच सी ईलाज के लिए ले गए। जहा ईलाज चल रहा था बृहस्पतिवार को घायल पन्नालाल को रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर ईलाज के लिए बाहर जा रहें थे। इसी दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गया। परिजन शव को लेकर बीजपुर थाने पहुंच पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई कर धनवंतरी चिकित्साल्य रिहंद नगर में रखवा दिया गया है।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की शाम को मौत की सूचना मिली है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा। बाईक सवार की खोजबीन की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार