दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-
महाशिवरात्रि पर दुद्धी कस्बे के शिवाले से भगवान शंकर की शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। भगवान भोलेनाथ रथ पर सवार होकर निकले और उनके साथ भूत-प्रेतों के स्वरूप में सजे श्रद्धालु नाचते गाते लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर मल्देवा गांव स्थित कैलाश कुंज द्वार पहुंचे। वहां वधू पक्ष ने बारात का भव्य स्वागत किया।

जयमाला के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।उधर बीडर गांव के डीहवार धाम से बैलगाड़ी पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकली।

सैकड़ों श्रद्धालु नाचते-गाते लौवा नदी किनारे स्थित श्री हिरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजन के बाद विवाह समारोह संपन्न हुआ। विवाह के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।सुबह से ही नगर के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, शहद, बेर, गेहूं की बाली, चंदन व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की।लउवा पहाड़ी और डुमरडीहा-रजखड़ क्षेत्र में भी हर वर्ष की तरह इस बार भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन हुआ। मेला क्षेत्र में खिलौने, मिठाई, चाट-पकौड़े और आइसक्रीम की दुकानों पर दिनभर रौनक रही।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रखी गई।इस दौरान रामेश्वर राय, राजेश्वर प्रसाद उर्फ राजू बाबु, नाजु अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, डॉ लालू, दीपक शाह, डॉ लवकुश प्रजापति, तारा देवी, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, सुनैना प्रजापति, डॉ जयवर्धन प्रजापति, डॉ प्रीति, कुलभूषण पांडेय, ग्राम प्रधान सीता जायसवाल, प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, विजय नारायण, बृजकिशोर कुशवाहा, निरंजन पटेल, श्रवण, शम्भूनाथ, रविन्द्र जायसवाल, राखी जायसवाल, बालकृष्ण जायसवाल, वर्षा रानी, पंकज जायसवाल, राजेश कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कुंवर सिंह, हरिकेश राम आजाद, श्याम जी यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
