रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या-5 स्थित डीसीएफ एवं कन्हैया कॉलोनी से मलदेवा गांव जाने वाले मार्ग के किनारे सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले तीन दुकानदारों की दुकानों में सोमवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में लगी जाली खोलकर लहसुन, प्याज, अदरक, टमाटर सहित अन्य सब्जियां तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह रोज की तरह जब तीनों दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो जाली खुली देख हैरान रह गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

पीड़ित दुकानदार वासिम खान (वार्ड संख्या-6, दुद्धी) ने बताया कि उनकी दुकान से इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन, अदरक, लहसुन, गरम मसाला समेत अन्य सामान चोरी हो गया, जिससे उन्हें लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।वहीं, दुकानदार सूरज कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 10 किलो अदरक, 8 किलो लहसुन, 5 किलो प्याज और 5 किलो टमाटर सहित अन्य सब्जियां चोरी हो गईं। इस घटना में उन्हें लगभग 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तीसरे दुकानदार मधुसूदन की दुकान से भी करीब 5 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद तीनों दुकानदारों में मायूसी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों द्वारा पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
Breaking_NewsJuly 21, 2026ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, दुद्धी रेफर
Breaking_NewsJuly 21, 2026चोरों ने तीन सब्जी दुकानों को बनाया निशाना, हजारों का सामान चोरी
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026ओबरा-सी तापीय परियोजना पूरी तरह ठप, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन शून्य,
