टीपर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Share

AKD/गिरीश तिवारी

ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ली–मारकुंडी मार्ग पर कुसहवा टोला के पास तेज रफ्तार टीपर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों युवक ओबरा पावर हाउस से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार टीपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान गुंजन सिंह (25) पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह और सचिन (17) पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी हाइडल कॉलोनी, चोपन के रूप में हुई है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टीपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *