दुद्धी/ सोनभद्र (रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर चार साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक राजा वार्ड 2 निवासी ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले नजदीकियां बढ़ाईं और फिर जबरन बलात्कार किया। जब उसने विरोध किया, तो उसके मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे पर कई बार हमला भी करवाया।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ स्थानीय कोतवाली समेत पिपरी कोतवाली में अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है।
मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने कहा, “राजा ने मुझे झूठे अपहरण केस में फंसाया। मैंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़िता ने शासन-प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया कि आज महिला के दिए तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है,आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
