AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान बैंक के गार्ड ने युवक पर फायर कर दिया। गोली सीधे युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
