AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । बभनी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धर्म छिपाकर शादी करने और उसका यौन शोषण करने का कथित मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की रहने वाली युवती से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की। खुद को कुंवारा बताते हुए उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया।
जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को युवती कॉलेज गई थी, जहां आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे मध्य प्रदेश के सिंगरौली और फिर दुबई स्थित अपने रिश्तेदारों के घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे करीब 21 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया।27 फरवरी को आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में, उसे बभनी क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया। पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे 10 मार्च को आरोपी के घर पहुंच गए, जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।पीड़िता ने परिजनों के साथ बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला लव जिहाद का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
