दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)- स्थानीय कस्बा के रामनगर स्थित डीहवार बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के तत्वाधान में चैत्र नवरात्रि पूजा एवं पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी सकुशल संपन्न होने के उपरांत बजरंगी झंडे के विसर्जन को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहद रूप से भव्य भंडारे का आयोजन अखाड़ा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पूर्व विधायक हरिराम चेरो एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,देवनारायण जायसवाल उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय गोपाल चंद्रवंशी के चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित ,माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों को भगवा गमछा ओढाकर तिलक लगाकर स्वागत किया गया ,जहां क्षेत्र के तमाम गणमान्य ,महिला पुरुष सम्मिलित रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने आने वाले दिनों में मंदिर प्रांगण के चार दिवारी बाउंड्री वॉल को मजबूत रूप से निर्माण करने का आश्वासन दिया और आए हुए सभी लोगों का भंडारे में स्वागत किया।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने सभी उपस्थित जनों का सम्मान करते हुए कहा कि आज मुझे बहुत ही आंतरिक खुशी महसूस हो रही है, कि मैं विधायक नहीं भी हूं तब भी लोगों का स्नेह मुझे मिल रहा है ,सबसे बड़ी बात कि मुझे इस वर्ष केंद्रीय अखाड़ा के द्वारा रामनवमी में एवं आज जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के द्वारा इस भव्य भंडारे में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो मेरे लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा, यह भी कहां कि मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण का कार्य जब भी किया जाएगा उसका खर्च मेरे द्वारा हमेशा निर्वाह किया जाएगा, कार्यक्रम का सफल संचालन अखाड़ा के मुख्य संरक्षक सुनील जायसवाल के द्वारा किया गया

कार्यक्रम में सम्मान समारोह के बाद सैकड़ो भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी को भोग लगाया हुआ हलवा प्रसाद लेकर अपने घरों के लिए वापस हो लिए वही कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने भव्य एवं दिव्या भंडारे के लिए अखाड़ा समिति के सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी माता बहनों स्थानीय निवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया किया, इस मौके पर जेबीएस के अध्यक्ष पंकज जयसवाल संरक्षक रामलोचन तिवारी दीपक शाह,सुरेंद्र गुप्ता शंभू सोनी गुरुजी,जुबेर आलम कृष्णकांत तिवारी विजय चंद्रवंशी जितेंद्र चंद्रवंशी कृष्ण मुरारी पांडे अनिल हलवाई
अध्यक्ष बबलू कश्यप एवं सचिव राजू शर्मा महामंत्री रोहित कश्यप सत्येंद्र चंद्रवंशी राजकुमार सोनी,भोला जौहरी, महेंद्र जायसवाल, विशाल चौरसिया,दिग्गज जौहरी शिवम जायसवाल,अजय चंद्रवंशी , रवि सिंह पुरोहित रवींद्र शुक्ला, महेंद्र अग्रहरि, सतनारायण, सहित आदि महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित रहे,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
