AKD।गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्ष महाभियान 2026 के तहत जनपद के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में डाला मंडल में 3 और 4 अप्रैल को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को डाला बाजार स्थित वैभव मंडप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में योजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व सदस्य, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा नगर पंचायत के सभासदों को प्रशिक्षण के लिए शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग सात चरणों में संपन्न होगा।

इसका शुभारंभ 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे वंदे मातरम गीत के साथ होगा, जबकि समापन 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा। प्रशिक्षण में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की सहभागिता अपेक्षित है, जिनका पंजीकरण पूर्व में किया जाएगा।बैठक में वर्ग प्रमुख दीपक दूबे, वर्ग प्रभारी उमेश पटेल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शंभू सिंह गोड़, मुकेश जैन, सुभाष पाल, बिशाल गुप्ता, रमाशंकर, संतोष कुमार, चन्द्रावती देवी, अमरेश उपाध्याय और रिशु जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
