AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नारसिंह पटेल ने की। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई।बैठक में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को बनाया गया। बैठक का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप तिवारी ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय होकर मिशन 2027 की तैयारी में जुट जाएं और स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की ताकत का प्रदर्शन करें।बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री अभय दुबे, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व महामंत्री चतरा विनय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुपुर सुनील पटेल और अचल सेठ समेत अन्य लोग शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
