दुद्धी।सोनभद्र(रवि सिंह)-नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रामलीला टीसीडी ग्राउंड की स्थिति इन दिनों बदहाल हो गई है। खेल मैदान में लंबे समय से गिट्टी, बालू और सोलिंग सामग्री बिखरी पड़ी है, जिससे खिलाड़ियों और टहलने आने वाले लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह फुटबॉल खेलने पहुंचे युवाओं ने बताया कि दुद्धी का यह एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग खेलकूद, व्यायाम और टहलने के लिए आते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में मैदान जोखिम भरा बन गया है।खिलाड़ियों के अनुसार नगर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा करीब एक महीने से अधिक समय से मैदान के पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में गिट्टी-बालू डालकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा मिक्सर मशीन से कई दिनों तक काम किए जाने के कारण पूरा मैदान खराब हो गया और चारों ओर निर्माण सामग्री फैल गई। खेल के दौरान गिट्टी पर फिसलकर कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में मानकुंवर नाम की युवती के पैर में गंभीर चोट आई, जिसका इलाज जारी है।खेल प्रेमियों का कहना है कि मैदान लोगों के स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां की स्थिति के कारण लोग आने से भी कतराने लगे हैं। खिलाड़ियों में तारा, सुबी, मानकुंवर, अंकित, उपेंद्र, शुभम, गोलू और कोच मुजीब खान सहित अन्य लोगों ने नगर और जिला प्रशासन से मांग की है कि मैदान से तत्काल गिट्टी, बालू और सोलिंग हटवाकर इसे साफ-सुथरा कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोग सुरक्षित रूप से खेलकूद कर सकें।इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अधिकारी अमित कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
