बभनी (रवि सिंह )-बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। दरनखांड़ निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार, जो बभनी में अपनी दुकान चलाता था, रोज की तरह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था।जैसे ही वह दरनखांड़ पेट्रोल पंप के समीप पहुँचा, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रकाश सड़क पर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ उपचार के दौरान देर रात प्रकाश ने दम तोड़ दिया।युवक की मृत्यु के बाद परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान कर ली गई है।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 21, 2026सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम
सोनभद्र न्यूज़May 21, 2026पत्नी से विवाद के बाद युवक चढ़ा हाईटेंशन टॉवर पर, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Breaking_NewsMay 20, 2026चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कराया अवैध अबॉर्शन
Breaking_NewsMay 20, 2026बेखौफ अवैध चखना की दुकान पर पिलाई जा रही शराब, प्रशासन मूकदर्शक बना
