बभनी(रवि सिंह)-स्थानीय थाना क्षेत्र के सागोबाध गांव में बीती रात आग ने ऐसा तांडव मचाया कि एक परिवार की बरसों की मेहनत कुछ ही घंटों में धुएं में तब्दील हो गई। यहाँ के निवासी शौनक जायसवाल पुत्र श्री कृष्ण लाल के घर में रात लगभग 1:00 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची 112 सेवा और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकी।इस घटना में शौनक जायसवाल का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घर में रखा अनाज और खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग का सारा सामान कपड़े और बिस्तर रहने की पूरी व्यवस्था सब कुछ जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार के पास अब सिर छुपाने की जगह और दो वक्त के भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।ग्रामीणों ने मांग की है की परिवार अत्यंत कठिन परिस्थिति में है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
