AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन पावर हाउस के ग्राम सभा ससनई में रविवार को बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन गई। घर के पास लगे बिजली के खंभे के समीप खेल रहे दो मासूम बच्चे हाईटेंशन लाइन के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गए।जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय अभी पुत्र रामप्रवेश और 3 वर्षीय अर्चना खेलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने दौड़ी उनकी मां सुल्तानी (30 वर्ष) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अर्चना की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के स्टे तार में करंट उतरना साफ तौर पर विभागीय लापरवाही का नतीजा है। समय पर लाइन की जांच और मरम्मत होती तो मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में नहीं पड़ती।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 21, 2026सब रजिस्टार का हुआ अन्य जिले में तबादला, दुद्धी सब रजिस्टार कार्यालय में नहीं हुई किसी की तैनाती
सम्पादकीयMay 21, 2026एलपीजी गैस की किल्लत से लोग बेहाल
Breaking_NewsMay 21, 2026चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका बाल विवाह
Breaking_NewsMay 21, 2026सोनभद्र पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
