सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बुधवार को पुलिस ने वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक व हाइवा वाहनों पर नियमानुसार चालान किए गए।

इसके साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर मरम्मत करने वाले गैराज संचालकों और मोटर मैकेनिकों को सख्त चेतावनी दी गई। यातायात बाधित करने पर नोटिस जारी कर आगे से सड़क पर वाहन न खड़े कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने साफ किया कि यातायात में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि हाईवे पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
