AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुए एक चर्चित मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे ट्रक चालक अभय पाल को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना 8 दिसंबर 2025 की है, जब घोरावल-चुर्क बाईपास पर एक ट्रक ने क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें कार चालक राजेश यादव की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के विश्लेषण के आधार पर सच्चाई उजागर कर दी।जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में मंगल पाल के 9 वर्षीय बेटे अनुराग पाल के अपहरण और हत्या के मामले में राजेश यादव मुख्य आरोपी था और जमानत पर बाहर था। बेटे की हत्या से आक्रोशित मंगल पाल ने बदला लेने की ठान ली और योजनाबद्ध तरीके से ट्रक से टक्कर मारकर राजेश यादव की हत्या कराई गई।गिरफ्तार ट्रक चालक अभय पाल ने पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
