आदिवासी महिलाओं से विवाह और धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच पर मुकदमा दर्ज

Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। आदिवासी महिलाओं से विवाह कर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने और उसका अनुचित लाभ उठाने के आरोप में दुद्धी कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है।मामले में छत्तीसगढ़ निवासी मु. तनवीर के साथ बघाडू गांव के जाकिर हुसैन पुत्र साबिर, मुस्तकीम अंसारी पुत्र अब्दुल गफार, गुलाम सरवर पुत्र रफीक और मुहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल गफार के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बताया गया कि बघाडू गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दुद्धी कोतवाली पुलिस को जांच और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने बताया कि आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!