गिरीश तिवारी
ओबरा।सोनभद्र -ओबरा में आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ-हत्या मुक्त भारत और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में चल रही अपनी ‘गविष्टी यात्रा’ के दौरान शंकराचार्य ने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उनकी ‘गविष्टी यात्रा’ का लक्ष्य हिंदू समाज को गौ-रक्षा के संकल्प के साथ एकजुट करना है। यात्रा के दौरान शंकराचार्य ‘शंकराचार्य चतुरंगिणी’ सेना का गठन कर रहे हैं। अब तक 45 से ज्यादा विधानसभाओं का दौरा कर चुके स्वामी जी ने लखनऊ में होने वाले बड़े कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है।शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि अब केवल बातों से काम नहीं चलेगा। जो भी राजनीतिक दल हिंदू वोट चाहता है, उसे गौ-रक्षा और राष्ट्रमाता के मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ करनी होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता पक्ष के लोग इस आंदोलन से दूरी क्यों बना रहे हैं। बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना और गौ-हत्या को पूरी तरह से बंद करवाना है। हम उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जा रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि जो दल खुद को गौ-रक्षक कहते हैं, उनके लोग इस यात्रा में नहीं दिख रहे, जबकि विपक्षी दलों के नेता हमारे साथ खड़े हैं। 24 जुलाई को लखनऊ में हम बड़ा शपथ ग्रहण करेंगे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
