शादी समारोह से घर लौटते व्यक्ति पर हमला, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी

Share

रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान निवासी मनोज (45) पुत्र चमरू सिंह पर रविवार रात शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात चार-पांच बदमाशों ने भुरसा टोला के पास लात-घूंसे से हमला कर घायल कर दिया। चेहरे पर गंभीर चोटें लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल की पत्नी सरिता देवी ने बताया पति गांव में शादी कार्यक्रम में हल्दी चढ़ाने गए थे। रात करीब 1 बजे घर लौटते समय घर से महज 3 किमी दूर भुरसा टोला में चार-पांच शराबी युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। हमले का कारण स्पष्ट नहीं।रात 2 बजे एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया।जहां इलाज जारी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की आईएस ममले को लेकर दुद्धी कोतवाली पुलिस को कोई भी सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!