नरसंहार मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई, 16 गिरफ्तार

Share

देवरिया। जिले के रूद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव  में कल सुबह भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोगों की हत्या कर दी गई। बताया गया कि लेड़हां टोला गांव के सत्य प्रकाश दुबे व गांव के ही अभयपुरा टोला निवासी प्रेमचंद यादव के बीच लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा था। भूमि को लेकर दोनों परिवारों में लगातार झगड़े होते रहते थे। सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव की हत्या की खबर सामने आई। प्रेम यादव की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश दुबे को माना गया। प्रेम यादव के परिजनों ने इस हत्याकांड का बदला लेने की ठानी। उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया और उनके पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया। उक्त मामले को लेकर सीएम ने काफी गंभीरता से लिया है। आज इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 

जाने कौन था फतेहपुर का प्रेम यादव

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में कल सुबह हुए नरसंहार को लेकर लोगों ने बताया कि फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव काफी दबंग व्यक्ति था। प्रेम की मां दो बार प्रधान रही है। प्रेम भी एक बार जिला पंचायत सदस्य रहा चुका है। गांव में प्रेम यादव का काफी दबदबा है। वह इलाके की विवादित भूमि को कम दाम में  खरीद कर जबरिया उस पर कब्जा करता था और महंगे दामों में बेचता था। गांव का कोई व्यक्ति उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। 

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

नरसंहार को लेकर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। घटना को लेकर कुल 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। जिसमें से गोरख यादव पुत्र स्व0 रामस्वरूप यादव सा0 फतेहपुर टोला अभयपुर थाना रुद्रपुर, श्याम यादव पुत्र जयनरायन यादव सा0 फतेहपुर खास थाना रुद्रपुर, कुश यादव पुत्र रामअवध यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, परमहंश यादव पुत्र रामस्वरूप यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, रामजी यादव पुत्र रामभवन यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, देवानन्द यादव पुत्र रामअशीष यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, दुर्गेश यादव पुत्र  सेतवान उर्फ सत्यवान यादव सा0 माहीगंज टोला महुआपोखर थाना रुद्रपुर, अनिरूद्ध यादव पुत्र स्व0 विश्वनाथ यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, रामभवन यादव पुत्र स्व0 रामकुमार यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर,  राधेश्याम यादव पुत्र स्व0 रामकुमार यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, दिवाकर तिवारी पुत्र स्व0 राजेन्द्र तिवारी सा0 फतेहपुर लेड़हा टोला थाना रुद्रपुर, बेचू राजभर पुत्र रामदेव राजभर सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, अर्जुन यादव पुत्र जवाहर लाल यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर, परशुराम राजभर पुत्र बंधन राजभर सा0 फतेहपुर अभयपुर छोटका टोला थाना रुद्रपुर, प्रदीप राजभर पुत्र परशुराम साकिन फतेहपुर अभयपुर छोटका टोला थाना रूद्रपुर, फुलगेना यादव पुत्र रामधारी यादव सा0 बैदा थाना सुरौली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों के पास से आला कत्ल  फावड़ा, लोहे का रॉड, डंडा भी बरामद किया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *