रवि सिंह
दुद्धी,सोनभद्र। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इसके बाद अधिवक्ताओं ने दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने लखनऊ में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अधिवक्ताओं पर इस प्रकार बल प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि घायल अधिवक्ताओं को समुचित उपचार एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह कुशवाहा, सचिव दिनेश कुमार, अंजनी सिंह, अरुणोदय जौहरी, नंदलाल, आनंद कुमार, सुखसागर यादव, रामसागर, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1
सम्पादकीयMay 18, 2026लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Breaking_NewsMay 18, 2026रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
