चोपन/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में गोद में बैठा एक मासूम सड़क पर गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर एक पुरुष, दो महिलाएं और गोद में दो छोटे बच्चे सवार थे। सभी पटवध से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक प्रीत नगर यूको बैंक के पास पहुंची, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक मासूम वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
