AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू विवाद से नाराज एक युवक बिजली के हाईटेंशन ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि देवरी गांव निवासी रामलखन गोंड अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी के वापस आने से इनकार करने पर वह नाराज हो गया। युवक का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले जाकर पूरे मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
