सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब उन श्रद्धालुओं को भी गंगाजल का लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश वहां स्नान करने नहीं जा सके। योगी सरकार की विशेष पहल के तहत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से महाकुंभ से लाया गया पवित्र गंगाजल सोनभद्र में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर के पास दमकल कर्मियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गंगाजल का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सोनभद्र की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां अपने क्षेत्र में लौटते समय 2500 और 2000 लीटर गंगाजल लेकर आई थीं।जिसे आम जनमानस में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गंगाजल प्राप्त कर उन्हें घर पर ही आस्था में डुबकी लगाने का अवसर मिला है। इस अनूठी पहल से महाकुंभ का पुण्य लाभ अब हर किसी तक पहुंच रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
