सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Share

डाला।सोनभद्र(AKD। गिरीश तिवारी)-डाला चौकी क्षेत्र के धौठा टोला में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत में कार्यरत एक सफाई कर्मी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान इंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी धौठा टोला, डाला नगर पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्र कुमार डाला नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मृतक का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। इंद्र कुमार रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!