AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी थाना रायपुर रहे निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं प्रभारी थाना कोन रहे निरीक्षक संजीव कुमार सिंह का भी तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया है।इसके साथ ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को अब प्रभारी थाना कोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को प्रभारी थाना चोपन नियुक्त किया गया है।जनपद में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
