AKD।गिरीश तिवारी
ओबरा।सोनभद्र-नगर के मेन बाजार स्थित मानस भवन राम मंदिर में 23 मई से 30 मई तक विशाल धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क असाध्य रोग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जहां लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।वहीं सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक बाल व्यास मानस जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रिय “काले कंबल वाले बाबा” की विशेष उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती चांदनी, कार्यक्रम संयोजक अमित चौबे, कार्यक्रम अध्यक्ष संजीत कुमार चौबे सहित समिति के सदस्य सुनील मिश्रा, विनोद कुमार गर्ग, अमित गुप्ता, राज साहनी, दिनेश पटेल, निखिल गर्ग, राकेश मिश्रा, बब्बू तिवारी एवं मिथिलेश अग्रहरि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
