ओबरा में विशाल धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन, निःशुल्क असाध्य रोग चिकित्सा शिविर 23 मई से

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी ओबरा।सोनभद्र-नगर के मेन बाजार स्थित
  • मानस भवन राम मंदिर में 23 मई से 30 मई तक विशाल धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के तहत
  • प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क असाध्य रोग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जहां लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।वहीं सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रीमद्भागवत
Share

AKD।गिरीश तिवारी

ओबरा।सोनभद्र-नगर के मेन बाजार स्थित मानस भवन राम मंदिर में 23 मई से 30 मई तक विशाल धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क असाध्य रोग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जहां लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।वहीं सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक बाल व्यास मानस जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रिय “काले कंबल वाले बाबा” की विशेष उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती चांदनी, कार्यक्रम संयोजक अमित चौबे, कार्यक्रम अध्यक्ष संजीत कुमार चौबे सहित समिति के सदस्य सुनील मिश्रा, विनोद कुमार गर्ग, अमित गुप्ता, राज साहनी, दिनेश पटेल, निखिल गर्ग, राकेश मिश्रा, बब्बू तिवारी एवं मिथिलेश अग्रहरि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें