दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस

Share

सोनभद्र में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में सियासी पारा चढ़ गया। देर शाम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर धरने पर बैठ गए। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश भी प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं तोड़ सकी। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को डिटेन किए जाने के विरोध की गूंज अब सोनभद्र तक पहुंच गई है। देर शाम स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतंत्र में विरोध जताना हर नागरिक का अधिकार है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस कार्रवाई को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए कहा कि इसका विरोध सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। धरना स्थल पर काफी देर तक नारेबाजी का दौर चलता रहा, जिससे स्वर्ण जयंती चौक का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म रहा। विपक्षी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही और देर शाम तक स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!