
रेणुकूट।सोनभद्र-
हिण्डाल्को मनोरंजनालय में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 158 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई , जिसमें टी-शर्ट , लोअर , मोजे एवं जूते शामिल थे।
इस पहल की विशेषता यह रही कि खेल किट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में जहां हिंडाल्को के स्थायी कर्मचारियों के बच्चे शामिल थे , वहीं बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों के बच्चों को भी इसका लाभ मिला। कुल लाभार्थियों में लगभग 80 प्रतिशत खिलाड़ी संविदा कर्मचारियों के परिवारों से थे। यह पहल सभी बच्चों को खेल के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह , एचआर हेड श्री अजय कुमार सिन्हा समेत एचआरबीपी टीम के सदस्य एवं मनोरंजनालय की टीम , यूनियन पदाधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 182 खिलाड़ी भी मौजूद रहे।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी लगन , मेहनत और समर्पण के साथ अभ्यास करें तथा खेल के माध्यम से हिंडाल्को का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं , बल्कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भी सफलता और सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।अपने संबोधन में श्री जसबीर सिंह ने खिलाड़ियों को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के साथ अपने एथलेटिक्स जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा करते हुए उन्हें अनुशासन , आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि खेल किट का वितरण खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति एवं अनुशासित व्यवहार के आधार पर किया जाता है। इसके लिए प्रशिक्षण सत्रों में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही खिलाड़ियों से खेल भावना , सद्व्यवहार और संस्थान की गरिमा के अनुरूप आचरण बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के बीच फल एवं मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन खेल भावना , अनुशासन , टीमवर्क एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 22, 2026हिंडाल्को मनोरंजनालय में 158 खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण
उत्तरप्रदेशOctober 18, 2026गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन बस स्टैंड के पास से पुलिस ने दबोचा
उत्तरप्रदेशOctober 14, 202625 हजार के इनामी अभियुक्त की निशानदेही पर चिकित्सकीय उपकरण बरामद
उत्तरप्रदेशOctober 14, 2026सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा,दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई
















