पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सोनभद्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत को भी उनकी सेवा के आधार पर रजत प्रशंसा चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से जारी पत्र के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवाभिलेख के आधार पर चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत का नाम भी सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची में शामिल है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से उन्हें प्रशंसा चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।लक्ष्मण पर्वत लंबे समय से पुलिस सेवा में कार्यरत हैं और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। सोनभद्र में उन्होंने चोपन, म्योरपुर, कोन सहित रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भी सेवाएं दी हैं। चोपन में तैनाती के दौरान अपने कार्य, व्यवहार और जनता से बेहतर संवाद के चलते उन्होंने अलग पहचान बनाई।वर्तमान में लक्ष्मण पर्वत पुलिस लाइन सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक के पैरोकार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पुलिस विभाग में उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली की अच्छी समझ रखने वाला अनुभवी पुलिसकर्मी माना जाता है। उनका मृदुल एवं सहज व्यवहार, आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निवारण कराने की कार्यशैली उनकी पहचान बनी हुई है।सोनभद्र के अलावा उन्होंने जौनपुर, चंदौली सहित उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी पुलिस सेवा प्रदान की है। विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसेवा से जुड़ी जिम्मेदारियों को उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान को उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने पुलिस सेवा में उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के रूप में देखा है। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग से जुड़े लोगों ने इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!