सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान में बिछियारी नदी में अचानक बढ़े पानी ने बड़ा हादसा कर दिया। नदी में नहा रहे तीन बच्चों में से एक बच्चा तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के लिए 50 वर्षीय राजकुमार ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज धार में वह खुद भी बह गया। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रजमिलान के रहने वाले तीन बच्चे नीरज, समयलाल और लल्लू उर्फ राजू बिछियारी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। नीरज और समयलाल किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू तेज धार में बहने लगा। बच्चे को नदी में बहता देख 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र बहादुर उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए। लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि राजकुमार भी उसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते दोनों पानी में बह गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए नदी में बहे दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल तेज बहाव के बीच दोनों की खोजबीन जारी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
Breaking_NewsAugust 19, 2026रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
