रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप

Share

सोनभद्र के बीजपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिरसोती गांव के पास एनटीपीसी एमजीआर रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान 31 वर्षीय गोविंद जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद शक्तिनगर में काम करता था और मंगलवार दोपहर घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मृतक की पत्नी ने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और मुआवजे की मांग की।सिरसोती गांव के पास एनटीपीसी एमजीआर रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का कटा हुआ शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोविंद जायसवाल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक गोविंद शक्तिनगर में काम करता था और मंगलवार दोपहर अपना मोबाइल घर में भेजकर बाहर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक दीनानाथ राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मृतक की पत्नी सुग्रीता जायसवाल ने शव को सड़क किनारे रखकर परिवार के जीविकोपार्जन, बच्चों की पढ़ाई और मुआवजे की मांग की। गोविंद अपने पीछे पत्नी सुग्रीता और दो मासूम बेटों अंकुश और अंकित को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और युवक की मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव का है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!