टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला, सोनभद्र।
  • चोपन ब्लॉक क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत
  • के परासपानी टोला में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से छोड़े गए पानी के कारण किसानों की करीब 15 बीघा धान की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है।
  • खेतों में पानी भरने से धान की फसल सड़-गल गई, जिससे किसानों में आक्रोश है।ग्रामीणों के मुताबिक परासपानी में बनी पंप हाउस टंकी में पानी भरने के बाद संचालक द्वारा अतिरिक्त
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला, सोनभद्र। चोपन ब्लॉक क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के परासपानी टोला में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से छोड़े गए पानी के कारण किसानों की करीब 15 बीघा धान की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल सड़-गल गई, जिससे किसानों में आक्रोश है।ग्रामीणों के मुताबिक परासपानी में बनी पंप हाउस टंकी में पानी भरने के बाद संचालक द्वारा अतिरिक्त पानी पाइप के जरिए आसपास के खेतों की ओर छोड़ दिया जाता है। रात के समय पानी छोड़े जाने से खेतों में पानी भर गया और किसानों की खड़ी धान की फसल खराब हो गई।बताया गया कि धनीराम गोंड, बिहारी लाल, भगवान दास, तेजाब सिंह, रूपचन्द्र, चरन सिंह, रविशंकर, हिरालाल, रामबरन, हरिशंकर, विजय, विनय, विजय शंकर, अमरनाथ, जवाहिर, भोला और सुरेंद्र गोंड समेत अन्य किसानों की फसल प्रभावित हुई है।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को देते हुए फसल के नुकसान का आकलन कराकर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि टंकी से पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश के दौरान आसपास के खेतों में पानी भरने का खतरा बना रहता है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें