विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी चोपन/सोनभद्र।
  • प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्र उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली…
  • उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई की व्यवस्था, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और एमडीएम की गुणवत्ता देखी।
  • उन्होंने निर्धारित
Share

AKD।गिरीश तिवारी

चोपन/सोनभद्र। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्र उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी और प्राथमिक विद्यालय बिल्ली-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई की व्यवस्था, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और एमडीएम की गुणवत्ता देखी।

Advertisement

उन्होंने निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को भोजन देने, रसोईघर की नियमित सफाई कराने तथा शौचालय और मूत्रालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था संतोषजनक मिली। अधिकारियों ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी चोपन अजीत कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालय वर्दियां और प्राथमिक विद्यालय चुनहिया टोला का निरीक्षण किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय करगरा और प्राथमिक विद्यालय करगरा पश्चिमी टोला का जायजा लिया।अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वच्छता और बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें