
सोनभद्र। सन्त नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी में सावन माह के पावन अवसर पर भव्य ‘सावन सेलिब्रेशन’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर हरे रंग के परिधानों और आकर्षक सजावट से सावन के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान एवं प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावन प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और नवजीवन का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ने सावन के प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तारकार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सावन गीत, कजरी, लोकनृत्य और कविता पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय परिसर में झूले और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सावन महोत्सव के दौरान विद्यालय में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
उत्सव को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, सुमन, नेहा, प्रिया, काजल, प्रतिमा चौबे, याशमिन और अपर्णा का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026सोनभद्र में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटे
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राजपत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता










