
डाला।सोनभद्र। हेरोइन तस्करी के मामले में चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले मार्ग से, जबकि सुनीता देवी को पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के मुताबिक अकरम कुरैशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पहले से भी मामले दर्ज हैं, जबकि सुनीता देवी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 11, 2026हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026नगर पंचायत से परमिशन नहीं लेने का मेला प्रदर्शनी संचालक पर आरोप
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प
उत्तरप्रदेशSeptember 10, 2026नहाकर लौट रही वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
















