हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र।
  • हेरोइन तस्करी के मामले में चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित
  • आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले मार्ग…
Share

डालासोनभद्र। हेरोइन तस्करी के मामले में चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले मार्ग से, जबकि सुनीता देवी को पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के मुताबिक अकरम कुरैशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पहले से भी मामले दर्ज हैं, जबकि सुनीता देवी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें