
विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, बोले- जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम
वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल सम्मानित, महासंघ ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर जताया सम्मानदुद्धी (सोनभद्र)देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर शनिवार को नगर पंचायत सभागार दुद्धी में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ चलाया जाने वाला यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व जिला मंत्री दिलीप पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, सभासदगण, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह ‘मोनू’ ने किया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, बोले- जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल सम्मानित, महासंघ ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर जताया सम्मान
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन, बैठक में बनी सहमति
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित














